1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. puneet goenka resigns from zee media board

पुनीत गोयनका ने जी मीडिया के निदेशक पद से दिया इस्तीफा

Puneet Goenka
नई दिल्ली। पुनीत गोयनका ने जी मीडिया कॉरपोरेशन लि. (जेडएमसीएल) के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा है कि अपनी व्यस्तता के चलते उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है।
 
बीएसई को भेजी सूचना में जेडएमसीएल ने कहा कि कंपनी के गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक पुनीत गोयनका ने 22 जुलाई 2020 से निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।
 
गोयनका जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। वे एस्सल समूह के चेयरमैन सुभाष चन्द्रा के बड़े पुत्र हैं। (भाषा)
अगला लेख
वैज्ञानिकों के तैयार किए 'कमजोर वायरस' से Coronavirus के टीके की खोज में मिल सकती है मदद