गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Petrol Diesel rates on 16 october
Written By
Last Modified: शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 (07:53 IST)

लगातार 13वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अक्टूबर के 16 दिन में कितने बढ़े दाम...

लगातार 13वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अक्टूबर के 16 दिन में कितने बढ़े दाम... - Petrol Diesel rates on 16 october
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को दोनों ईंधनों के दाम में प्रति लीटर 35-35 पैसे बढ़ गए। अक्टूबर के 16 दिन में से 13 दिन तेल कंपनियों ने इन दोनों ईंधनों को दाम बढ़ाए गए हैं। इस माह पेट्रोल जहां 3.85 रुपए महंगा हुआ है, तो डीजल के दाम भी 4.35 रुपए बढ़ गए।
 
इंडियन ऑयल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल के दाम बढ़कर 105.49 रुपए प्रति लीटर हो गए ज‍बकि डीजल की कीमत भी 94.22 प्रति लीटर हो गई। 4 महानगरों में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल मुंबई में हैं। यहां इसके दाम 111.43 रुपए प्रति लीटर है। देश की आर्थिक राजधानी में डीजल 102.15 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
 
चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 102.70 और 106.10 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल की कीमत भी बढ़कर 98.59 और 97.33 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल 114.09 प्रति लीटर है वहीं डीजल 103.40 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।
 
अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ने की वजह से देश में पेट्रोल डीजल के दाम अपने उच्चतम स्तर पर है। अमेरिकी बाजार में ब्रेंट क्रूड 84.86 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 82.28 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। 
 
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती है। हर शहर में दोनों ईंधनों के दाम अलग अलग होते हैं।