शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं दाम
Written By
Last Updated : शनिवार, 22 मई 2021 (08:15 IST)

पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

Petrol Diesel | पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं दाम
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम शनिवार को रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहे। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 93.04 रुपए प्रति लीटर और 83.80 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा, जो ऐतिहासिक उच्चतम स्तर है। इससे पहले शुक्रवार को कीमतों में वृद्धि की गई थी।

 
गत 4 मई से अब तक 11 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं जबकि 8 दिन इनके मूल्यों में बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 2.64 रुपए और डीजल 3.07 रुपए महंगा हो चुका है।
 अन्य शहरों में भी कीमतों में आज शनिवार को कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई में पेट्रोल 99.32 रुपए, चेन्नई में 94.71 रुपए और कोलकाता में 93.11 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका।
 
 
डीजल की कीमत मुंबई में 91.01 रुपए, चेन्नई में 88.62 रुपए और कोलकाता में 86.64 रुपए प्रति लीटर रही। 
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
बिहार चुनाव में भाजपा ने स्टार प्रचारकों की विमान यात्रा पर खर्च किए 24.07 करोड़