ramcharitmanas
✕

पेट्रोल-डीजल की मांग 4 माह के उच्चस्तर पर

Updated: मंगलवार, 1 नवंबर 2022 (15:58 IST)
नई दिल्ली। देश में त्योहारी सीजन के चलते पेट्रोल और डीजल की बिक्री अक्टूबर माह में 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। पेट्रोल की बिक्री अक्टूबर में 12.1 प्रतिशत बढ़कर 27.8 लाख टन रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 24.8 लाख टन थी। अक्टूबर, 2020 की तुलना में बिक्री 16.6 प्रतिशत अधिक और महामारी पूर्व यानी अक्टूबर- 2019 की तुलना में 21.4 प्रतिशत अधिक रही।
 
सितंबर, 2022 में माह-दर-माह आधार पर इस ईंधन की मांग 1.9 प्रतिशत घटी थी। वहीं मासिक आधार पर अक्टूबर में मांग 4.8 प्रतिशत अधिक रही।
 
वहीं देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ईंधन डीजल की बिक्री पिछले महीने 12 प्रतिशत बढ़कर 65.7 लाख टन हो गई। अक्टूबर, 2020 की तुलना में डीजल की खपत 6.5 प्रतिशत अधिक रही जबकि अक्टूबर, 2019 की तुलना में यह 13.6 प्रतिशत अधिक है।
 
अगस्त में माह-दर-माह आधार पर डीजल की मांग जुलाई की तुलना में करीब पांच प्रतिशत घटी थी। वहीं अक्टूबर में माह-दर-माह आधार पर डीजल की मांग 9.7 प्रतिशत बढ़ी। अक्टूबर में पेट्रोल और डीजल की बिक्री जून के बाद सबसे अधिक रही।
 
उद्योग के सूत्रों ने कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में विस्तारित मानसून की समाप्ति और कृषि गतिविधियों में तेजी से डीजल की मांग में वृद्धि हुई है। रबी फसल की बुवाई के साथ-साथ त्योहारी सीजन से आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई और मांग में वृद्धि हुई।
 
वाहन ईंधन की बिक्री जुलाई और अगस्त में मानसून और कम मांग के कारण घटी थी। लेकिन जैसे ही विमानन क्षेत्र खुला, हवाई अड्डों पर यात्रियों की संख्या कोविड-पूर्व के स्तर पर पहुंच गई। इससे विमान ईंधन (एटीएफ) की मांग अक्टूबर के दौरान 26.4 प्रतिशत बढ़कर 5.68 लाख टन हो गई। यह अक्टूबर, 2020 की तुलना में 65.8 प्रतिशत अधिक है, लेकिन कोविड-पूर्व यानी अक्टूबर, 2019 की तुलना में 14 प्रतिशत कम है।
 
आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में रसोई गैस एलपीजी की बिक्री सालाना आधार पर 1.27 प्रतिशत घटकर 24.4 लाख टन रही। एलपीजी की खपत अक्टूबर, 2020 की तुलना में 1.3 प्रतिशत अधिक और अक्टूबर, 2019 की तुलना में 5.2 प्रतिशत अधिक है।
मासिक आधार पर एलपीजी की खपत सितंबर के 24.8 लाख टन की तुलना से कम रही है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta (भाषा)

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख