शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Petrol and diesel prices remained stable on Friday as well
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (09:16 IST)

पेट्रोल डीजल के दाम शुक्रवार को भी रहे स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

पेट्रोल डीजल के दाम शुक्रवार को भी रहे स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव - Petrol and diesel prices remained stable on Friday as well
नई दिल्ली। पेट्रोल डीजल के नए रेट सरकारी तेल कंपनियों ने जारी कर दिए हैं। आज शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल के भावों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। सरकार के ऐलान के बाद बाद से ही ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। सरकार ने दिवाली के 1 दिन पहले पेट्रोल पर 5 जबकि डीजल पर 10 रुपए घटाने का ऐलान किया था।
 
केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। साथ ही कई राज्यों में राज्य सरकारों ने भी अपने अपने स्तर पर कीमतों में कमी की है। यूपी में पेट्रोल-डीजल 12-12 रुपए सस्ता हुआ है। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86. 67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।
 
चार महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 103.97 डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 और डीजल 94.14, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.43, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहे। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट्स लागू हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें
कंगना रनौत का वरुण गांधी को जवाब, कहा- 'जा और रो अब'