Hanuman Chalisa
✕

Paytm भुगतान बैंक ने बचत खाते पर ब्याज दर घटाकर 3.5 प्रतिशत की

Updated: शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (01:06 IST)
नई दिल्ली। पेटीएम भुगतान बैंक (पीपीबी) ने बचत खाते पर ब्याज दर को आधा प्रतिशत घटाकर 3.5 प्रतिशत कर दिया है। बैंक ने गुरुवार को कहा है कि यह कटौती 9 नवंबर से प्रभावी होगी।
 
भुगतान बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए सावधि जमा योजना (एफडी) की भी घोषणा की है। इसमें ग्राहकों को अपनी जमा पर पीपीबी के भागीदार बैंक के जरिए 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा।
 
पेटीएम भुगतान बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता ने कहा, रिजर्व बैंक ने हाल में रेपो दर को चौथाई प्रतिशत घटाकर 5.15 प्रतिशत कर दिया है। पिछले 12 माह में केंद्रीय बैंक रेपो दर में 1.35 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। इस वजह से पीपीबी ने यह कदम उठाया है।
 
पीपीबी ने कहा कि वह नवंबर के शुरू में मांग पर एफडी शुरू करने जा रहा है। इसमें बचत खाताधारक भागीदार बैंक के जरिए एफडी खाता बना सकते हैं। इसमें निवेश की कोई सीमा नहीं है।
 
गुप्ता ने कहा कि मांग पर एफडी के तहत हमारे ग्राहक एक रुपए में भी एफडी खाता खोल सकते हैं। उन्हें एफडी पर 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। वे किसी भी समय एफडी से आंशिक या पूरी राशि बिना किसी शुल्क के निकाल सकते हैं।

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

मुंबई में 'रामायण' के सेट पर लगी आग, शूटिंग रोकी गई

PM सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, 8.76 लाख से ज्यादा रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए

अगला लेख