dipawali
✕

Paytm पर RBI का शिकंजा, अब यूजर्स का क्या होगा, सारे सवालों का जवाब

Updated: शनिवार, 3 फ़रवरी 2024 (17:12 IST)
Paytm Fiasco Explained : Paytm पर आरबीआई (RBI) के नए आदेश के बाद इसके यूजर्स में कन्फ्यूजन है कि कौनसी सेवाएं बंद होंगी और कौनसी सेवाएं चालू रहेंगी। पहले तो यह जान लें कि आरबीआई ने Paytm सर्विस बंद नहीं की है। सिर्फ यूपीआई और फास्टैग के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। Paytm Payment Bank यूजर्स को 15 मार्च तक का समय दिया गया है। इस दौरान उन्हें अपना डिपॉजिट निकालना होगा। इसके बाद वे इसका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इसका अर्थ यह है कि पेटीएम की दूसरी सेवाओं का आप इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 
नॉर्मल यूपीआई चालू रहेगी : अगर आप यूपीआई यूजर हैं तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आप नॉर्मल UPI का प्रयोग कर सकते थे। पेटीएम पेमेंट बैंक की मदद से इस्तेमाल होने वाली UPI सर्विस पर रोक लगा दी गई है। अगर आपका बैंक अकाउंट किसी दूसरे बैंक में है तो आपको चिंता करने की आवश्कता नहीं है। आप बिना किसी रुकावट के यूपीआई का प्रयोग कर सकते हैं।
 
15 मार्च तक निकाल लें डिपॉजिट : अगर आप पेटीएम ऐप यूजर हैं तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप पेटीएम पेमेंट बैंक के यूजर्स हैं तब भी आपका पैसा अभी सुरक्षित है। आपको 15 मार्च तक का समय दिया गया है, ताकि आप अपना पैसा निकाल सकें। 
 
फास्टटैग को लेकर हुई है कार्रवाई : आरबीआई ने फास्टैग को लेकर भी कार्रवाईकी है। अब Paytm Payment Bank के जरिए फास्टैग नहीं ले सकते हैं। आपको अपने मौजूदा फास्टैग का बैंक भी चेंज करना होगा। यही कारण है कि सरकार ने पेटीएम पेमेंट बैंक यूजर्स को डिपॉजिट निकालने के लिए 15 मार्च तक का समय दिया है।
 
क्या होगा लोन का : यदि आपने पेटीएम पेमेंट बैंक से लोन लिया है तो लोन का रीपेमेंट पहले के जैसे ही रहेगा। इसके लिए पहले के जैसे ही किस्तों का भुगतान होगा।
 
शेयरों पर पड़ा असर, क्या बोले विजय शर्मा : आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर सख्त एक्शन लिया। इसके बाद पेटीएम के शेयर लगातार गिरते जा रहे थे। पेटीएम पेमेंट बैंक की सेवाओं पर केंद्रीय बैंक ने बंद कर दी है। इसके बाद विजय शेखर शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आकर स्पष्ट किया है कि 29 फरवरी के बाद भी पेटीएम पहले की तरह काम करता रहेगा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

अगला लेख