Daily Horoscope
✕

म्यूचुअल फंड नहीं हो सकते बैंक जमा का विकल्प: सेबी प्रमुख

Updated: रविवार, 11 फ़रवरी 2018 (07:56 IST)
नई दिल्ली। बाजार नियामक सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी ने कहा कि म्यूचुअल फंड बैंक जमा का विकल्प नहीं हो सकते क्योंकि इस तरह के निवेश उत्पादों में प्रतिफल की गारंटी नहीं होती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि खुदरा निवेशकों के लिए पूंजी बाजार में निवेश करने के लिए म्यूचुअल फंड सही मार्ग है।
 
त्यागी ने कहा, 'म्यूचुअल फंड निवेश बैंक जमा के रिटर्न का स्थान नहीं ले सकता है। अगर लोग बैंक से म्यूचुअल फंड का रुख कर रहे हैं तो इसमें सुनिश्चित रिटर्न नहीं है लेकिन पूंजी बाजार में निवेश के इच्छुक लोगों के लिए यह सही रास्ता है।' 
 
उन्होंने कहा, 'खुदरा निवेशकों के लिए यह सही है कि वह म्यूचुअल फंड के माध्यम से आ रहे हैं। म्यूचुअल फंड ऐसा मार्ग है, जहां पेशेवर निवेश प्रबंधक आपकी पूंजी के निवेश को लेकर फैसला लेते हैं। इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है। हालांकि, यदि वह पूंजी बाजार में निवेश कर रहे हैं तो जो वर्तमान जोखिम है वह वहां होगा।' 
 
वर्तमान में देश की 42 म्यूचुअल फंड कंपनियां 22 लाख करोड़ से अधिक निवेशकों की परिसंपत्तियों का प्रबंधन कर रही है।
 
एल्गो कारोबार में बारे में त्यागी ने कहा कि सेबी इस मामले में नजर रख रही है और जोखिम प्रबंधन प्रणाली काफी मजबूत है इसलिये घबराने की जरुरत नहीं है। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) के लिए एकीकृत नियामक की स्थापना के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह मुद्दा काफी लंबे समय से चल रहा है। 
 
उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2018-19 के बजट भाषण में गुजरात स्थित गिफ्ट सिटी के लिये एकीकृत नियामक का प्रस्ताव किया था। (भाषा) 

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख