sundarkand
✕

गोल्ड ईटीएफ से निवेशकों का मोहभंग, 835 करोड़ निकाले

Updated: मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 (14:41 IST)
नई दिल्ली। गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) से निवेशकों का बाहर निकलना जारी है। वित्त वर्ष 2017-18 में निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ से 835 करोड़ रुपए और निकाले। इस तरह यह लगातार पांचवां वित्त वर्ष रहा जबकि गोल्ड ईटीएफ में कुल मिलाकर निवेश से ज्यादा निकासी हुई है। 
 
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार हालिया समाप्त वित्त वर्षा में स्वर्ण कोषों के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) 12 प्रतशत घट गईं। 
 
फंड्स इंडिया डॉट कॉम की म्यूचुअल फंड रिसर्च प्रमुख विद्या बाला ने कहा कि कुछेक महीनों को छोड़ दिया जाए , तो फरवरी , 2013 से भारत में गोल्ड ईटीएफ में प्रवाह गिरा है। 
 
इसके अलावा निवेशक अब परंपरागत संपत्ति वर्ग मसलन रीयल एस्टेट और सोने से वित्तीय संपत्तियां मसलन शेयरों की ओर रुख कर रहे हैं। पिछले पांच साल के दौरान गोल्ड ईटीएफ में कारोबार सुस्त रहा है। 
 
वित्त वर्ष 2016-17 में इससे 775 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी हुई। 2015-16 में इससे 903 करोड़ रुपए, 2014-15 में 1,475 करोड़ रुपए और 2013-14 में 2,293 करोड़ रुपए की निकासी हुई थी। हालांकि, 2012-13 में इसमें 1,414 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश हुआ था। (भाषा)

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख