ramcharitmanas
✕

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 6.80 प्रतिशत बढ़कर 10,104 करोड़ रुपए

Updated: शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (21:27 IST)
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 6.80 प्रतिशत बढ़कर 10,104 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
 
कंपनी ने कहा कि उसके खुदरा उपभोक्ता तथा दूरसंचार कारोबार में तीव्र वृद्धि होने से उसका तिमाही मुनाफा बढ़ा है। कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसका एकीकृत राजस्व बढ़कर रिकॉर्ड 1,72,956 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
 
तिमाही नतीजों के मुख्य बिंदु-
 
• वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 6.6% बढ़कर (Y-O-Y) रु.10,104 करोड़ ($ 1.5 बिलियन) रहा।
 
• वित्त वर्ष 2019 -20 की पहली तिमाही का कंसोलिडेटिड राजस्व 22.1% बढ़कर (Y-O-Y) रु.172,956 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।
 
• वित्त वर्ष 2019 -20 की पहली तिमाही का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ 2.4% बढ़कर (Y-O-Y) रु. 9,036 करोड़ की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा
 
• खुदरा और डिजिटल सेवा बिजनेस का EBITDA ने रिकॉर्ड स्तर को छुआ।
 
• रिलायंस जियो का 2019-20 की पहली तिमाही का EBITDA रु. 4,686 crore रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 49% ज़्यादा है। EBITDA मार्जिन 40% रहा।
 
• 2019-20 की पहली तिमाही में रिलायंस जियो का शुद्ध मुनाफ़ा रु. 891 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 45.6% ज्यादा है।
 
• रिलायंस जियो के ग्राहक लगातार बढ़ रहे हैं। 2019-20 की पहली तिमाही में जियो ने 3 करोड़ 38 लाख ग्राहक जोड़े।
 
• रिलायंस जियो के नेटवर्क पर प्रतिमाह प्रति ग्राहक डेटा की खपत बढ़कर 11.4 GB हो गई है। वोल्टी वॉइस कॉलिंग प्रति ग्राहक 821 मिनिट प्रतिमाह रही, ARPU रु. 122 रहा।
 
• रिलायंस रिटेल ने राजस्व में 48% (Y-O-Y) की शानदार बढ़त दर्ज की। पहली तिमाही का राजस्व 38,186 करोड़ रु. रहा, वहीं रिटेल का EBITDA 70% (Y-O-Y) बढ़कर 2,049 करोड़ रुपए रहा।
 
• रिलायंस रिटेल, सेगमेंट के दूसरे खिलाड़ियों की तुलना में तेजी से बढ़ रहा है। 6,700+ कस्बों और शहरों में रिलायंस रिटेल के 10,644 स्टोर हैं, जो 23 मिलियन वर्गफुट से अधिक क्षेत्र में फैले हैं।
 
• पहली तिमाही के दौरान रिलायंस रिटेल के रजिस्टर्ड ग्राहकों की संख्या 100 मिलियन का आकंड़ा पार कर गई और वहीं इस तिमाही में रिलायंस रिटेल स्टोर्स पर 150 मिलियन ग्राहक आए।
 
• रिफाइनिंग EBITDA रु. 5,152 करोड़ रहा। पहली तिमाही में GRM $ 8.1/bbl रहा। सिंगापुर कॉम्प्लेक्स मार्जिन पर $ 4.6/bbl का प्रीमियम रहा।
 
• वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पेट्रोकेमिकल EBITDA रु. 8,810 करोड़ रहा। प्लांड टर्नअराउंड में 5.4% की मामूली कमी देखी गई।
 
• रिलायंस ने ब्रुकफील्ड के साथ करार किया है जिसके बाद टॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट में रु. 25,215 का निवेश होगा। ये भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर में अब तक का सबसे बड़ा विदेशी निवेश है।
 
• इंफ्रास्ट्रक्चर की दुनिया में सबसे बड़े नामों में से एक ब्रुकफील्ड ने रिलायंस के साथ करार कर रिलायंस जियो के विश्वस्तरीय काम पर मुहर लगाई है।
 
• इस तिमाही में डिजिटल और इंफ्रास्ट्रक्चर व्यवसायों की पूंजी संरचना के ऑप्टिमाइजेशन के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख