dharma sangrah

कर्नाटक संकट बढ़ा, कुमारस्वामी, कांग्रेस पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

Updated: शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (20:29 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक में जारी सत्ता का संघर्ष शुक्रवार को एक बार फिर शीर्ष अदालत की चौखट पर पहुंच गया। कर्नाटक कांग्रेस ने जहां न्यायालय के 17 जुलाई के आदेश पर स्पष्टीकरण मांगा है, वहीं मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने विश्वास मत प्रक्रिया अपराह्न डेढ़ बजे तक पूरी करने के राज्यपाल वजू भाई वाला के आदेश को चुनौती दी है।
 
कर्नाटक कांग्रेस ने अपनी याचिका में कहा है कि न्यायालय के 17 जुलाई के आदेश की वजह से पार्टी का अपने विधायकों को व्हिप जारी करने का अधिकार खतरे में पड़ गया है। यह याचिका कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने दायर की है।
 
गौरतलब है कि मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ ने अपने आदेश में कहा था कि बागी विधायकों को बहुमत परीक्षण की कार्यवाही में शामिल होने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। न्यायालय ने बागी विधायकों को सदन की कार्यवाही में भाग लेने या न लेने की छूट दी थी।
 
याचिका में दावा किया गया है कि खंडपीठ के आदेश से अपने विधायकों को व्हिप जारी करने का राजनीतिक दल का अधिकार कमजोर हुआ है। याचिकाकर्ता ने न्यायालय से इस आदेश पर स्पष्टीकरण जारी करने का अनुरोध किया है।
 
कुमारस्वामी ने राज्यपाल वजू भाई के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें राज्यपाल ने सरकार को शुक्रवार को अपराह्न डेढ़ बजे तक विश्वास मत प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। इस बीच, राज्यपाल ने दूसरा पत्र भी सरकार को भेजा है, जिसमें उन्होंने यह समय सीमा 6 बजे तक बढ़ा दी है।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

MP समेत इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल, IMD Weather Forecast- यूपी-दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

अशोकनगर में पदस्थ SI पूजा रघुवंशी का वीडियो वायरल, मेडिकल पर होने के बाद SP ने रोकी सैलरी, PHQ से लगाई गुहार

Tata Curvv Series X: ₹10 लाख में लॉन्च हुई नई SUV-कूपे, अब कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

नेता, अधिकारी-कर्मचारी खा रहे गरीबों से पैसा, BJP विधायक जयंत मलैया ने भ्रष्टाचार पर अपनी ही सरकार को घेरा

अगला लेख