Daily Horoscope
✕

एमटीएनएल ने स्थायी कर्मचारियों के लिए पेश की वीआरएस योजना

Updated: मंगलवार, 5 नवंबर 2019 (00:58 IST)
नई दिल्ली। सरकारी दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल ने सोमवार को कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) की पेशकश की। 
 
कंपनी ने यह योजना ऐसे समय पेश की है जब चंद रोज पहले सरकार ने एमटीएनएल और बीएसएनएल के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है।
 
यह योजना वीआरएस के गुजरात मॉडल पर आधारित है। कर्मचारियों के पास 3 दिसंबर 2019 तक इसे चुनने का विकल्प है।
 
कंपनी ने कर्मचारियों को ईमेल से भेजे नोटिस में कहा कि 31 जनवरी 2020 तक जिन नियमित व स्थायी कर्मचारियों की उम्र 50 साल या इससे अधिक हो जाएगी, वे इस योजना के पात्र हैं।
 
कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुनील कुमार ने कहा कि उसके कुल 22 हजार कर्मचारियों में से करीब 15 हजार के इस योजना के लिए पात्र होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत की गई घोषणाएं कर्मचारियों के लिए आकर्षक हैं।

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

यमुना में मरी मछलियां मिलने पर दिल्ली में सियासी संग्राम: प्रवेश वर्मा के आरोप पर सौरभ भारद्वाज का पलटवार

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज: दुनिया भर में आउटलुक, टीम्स और कोपायलट सेवाएं ठप, लाखों यूजर्स परेशान

छठ महापर्व की शुरुआत से दिल्ली के AQI और एनवीडिया सीईओ के इस्तीफे तक, जानिए 13 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए इंदौर के डॉ. अशोक भार्गव, मिला प्रतिष्ठित 'हिन्दी गौरव सम्मान'

अगला लेख