dharma sangrah
✕

भाजपा सांसद हंसराज हंस के दफ्तर के बाहर गोली चलाने वाला गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 5 नवंबर 2019 (00:52 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी इलाके में सोमवार शाम को भाजपा सांसद हंसराज हंस के कार्यालय के बाहर कथित तौर पर गोली चलाने के मामले में 51 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज में पिछले 23 साल से कुश्ती के कोच रामेश्वर पहलवान ने हंस के दफ्तर के बार दो गोलियां चलाईं।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में भगवा कुर्ता और सफेद पायजामा पहना एक व्यक्ति सांसद के कार्यालय के बाहर गोलियां चलाता हुआ नजर आ रहा है।
 
अधिकारी के मुताबिक बवाना निवासी पहलवान नशे की हालत में था। उसने गोलियां चलाने से पहले वहां बखेड़ा किया और गाली-गलौज की। उस समय दफ्तर में कोई नहीं था। 
 
चश्मदीदों के मुताबिक आरोपी कार में आया था और हवा में गोली चलाने के बाद फरार हो गया। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) एस डी मिश्रा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के पीछे निजी खुन्नस एक वजह लगती है। आगे जांच जारी है।
 
हंस ने घटना को कायराना कृत्य बताते हुए पूरी तरह जांच की मांग की। उनके हवाले से दिल्ली भाजपा ने एक बयान में कहा, ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है, लेकिन मैं दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी की जन विरोधी नीतियों का लगातार खुलासा कर रहा हूं। इसलिए मुमकिन है कि कोई मुझसे नाराज हो और उसने घटना को अंजाम दिया हो।’ सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

तस्वीर सौजन्य : एएनआई

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हैं इनके हाथ : योगी

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

अगला लेख