Hanuman Chalisa

आईडीबीआई बैंक के शेयरधारकों के लिए खुली पेशकश लाएगी एलआईसी

Updated: मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (20:59 IST)
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को लेकर आईडीबी बैंक के छोटे शेयरधारकों से शेयर खरीदने को खुली पेशकश लाएगी। सूत्रों ने यह बात कही। भारतीय जीवन बीमा कंपनी (एलआईसी) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर अपने निदेशक मंडल से मंजूरी प्राप्त करने के बाद बाजार नियामक सेबी से संपर्क करेगी।


बीमा नियामक इरडा पहले ही हिस्सेदारी खरीदने को लेकर एलआईसी को मंजूरी दे चुका है। इससे समस्याओं में फंसे बैंक को 10,000 से 13,000 करोड़ रुपए मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार एलआईसी - आईडीबीआई बैंक सौदे से छोटे शेयरधाकों के हितों के संरक्षण को लेकर खुली पेशकश लायी जाएगी।


भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) के अधिग्रहण संहिता के तहत अधिग्रहणकर्ता को लक्षित कंपनी के छोटे शेयरधारकों के लिए 25 प्रतिशत या उससे अधिक खुली पेशकश करनी होती है।

सूत्रों के मुताबिक बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने पिछले महीने हैदराबाद में हुई बैठक में एलआईसी को आईडीबीआई बैंक में अपनी हिस्सेदारी 10.82 प्रतिशत से बढ़ाकर 51 प्रतिशत करने की अनुमति दे दी। मौजूदा नियमन के तहत बीमा कंपनी किसी भी सूचीबद्ध वित्तीय कंपनियों में 15 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी नहीं खरीद सकती। (भाषा)

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

CJP Protest : हिंसा करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट, CCTV से हो रही पहचान, सीजेपी का कल देशभर में आंदोलन का ऐलान

पेपर लीक और घोटालों के बीच बड़ा खुलासा: जयशंकर से लेकर निर्मला सीतारमण तक... केंद्रीय मंत्रियों के बच्चे विदेश में क्यों पढ़ रहे? भड़के लोग!

Share Bazaar में चौथे दिन भी गिरावट, Sensex 364 अंक लुढ़का, Nifty भी 24000 के नीचे

सोनम रघुवंशी फिर जेल जाएगी, सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द, तीन हफ्ते में सरेंडर करना होगा

EV Home Charging Safety Tips: घर पर Electric Scooter चार्ज करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

अगला लेख