Hanuman Chalisa

मंदी के दौर में निवेश करना चाहते हैं, इन 5 बातों का रखें ध्यान

Updated: मंगलवार, 17 सितम्बर 2019 (17:27 IST)
नई दिल्ली। आर्थिक मंदी के दौर में जब बाजार में चारों और सुस्ती का माहौल रहता है तो अकसर निवेशकों में हड़बड़ी का माहौल दिखाई देता है। छोटे निवेशक घबराकर अपना पैसा निकाल लेते हैं। हालांकि इस दौर में भी संभलकर निवेश किया जाए तो मुनाफा कमाया जा सकता है। मंदी के दौर में निवेश करते समय इन 5 बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए। 
 
लिक्विडिटि का रखें ध्यान : वित्त विशेषज्ञ नीतेश पांडे के अनुसार, मंदी के दौर में निवेशकों को अपनी लिक्विडिटि का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यह दौर आंखें खोलकर निवेश करने का होता है। इस समय कोई भी निवेश वित्तिय सलाहकारों के सलाह के बिना नहीं करना चाहिए। 
 
शेयर बाजार के बजाए म्यूचुअल फंड चुन सकते हैं : म्यूचुअल फंड विशेषज्ञ रमाकांत मुजावदिया ने बताया कि अगर आप शेयर बाजार के उतार चढ़ाव पर बारिकी से नजर नहीं रख पाते हैं तो आपके लिए म्यूचुअल फंड एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें फंड मैनेजर के रूप में एक विशेषज्ञ आपके धन को सही स्थान पर निवेश करता है ताकि बेहतर रिटर्न मिल सके। निवेश जितना लंबे समय के लिए हो उतना ही अच्छा है। अगर आपका विजन 3 से 5 साल का है तो आपको शानदार रिटर्न मिल सकते हैं।
 
equity के लिए लांग टर्म में जाएं : अगर आप शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो लांग टर्म के लिए निवेश करें। मंदी के दौर में बाजार तेजी से गिरता है ऐसे में शार्ट टर्म निवेशकों को नुकसान की आशंका ज्यादा होती है।
 
शार्ट टर्म के लिए डेब्ट फंड : अगर आप शार्ट टर्म के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए डेब्ट फंड एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें निवेश करने पर नुकसान की संभावना कम होती है।
 
शेयर बाजार में बैंकिंग और पेंट सेक्टर में संभावनाएं बेहतर : शेयर मार्केट एक्सपर्ट योगेश बागौरा के अनुसार, अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो बैंकिंग सेक्टर और पेंट्स सेक्टर में संभावनाएं बेहतर हैं। बैंकों के विलय के बाद PNB भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक हो जाएगा और पेटीएम यस बैंक के अधिग्रहण की तैयारी कर रहा है।
 
दिवाली आ रही है पेंट्स सेक्टर से जुड़े शेयर भी खरीद सकते हैं। हर साल यह अच्‍छा रिटर्न देते हैं। तेजी में यह शेयर भागते हैं और मं‍दी में ज्यादा गिरते नहीं है।
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS Summit 2026 : कल दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद और चीनी राष्ट्रपति के दौरे का भारत पर असर

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

सीएम योगी के भरोसे से बढ़ा मनोबल, बेटियों के लिए प्रेरणा बनीं सोनम यादव

कौन हैं मेजर नव्या शेखावत? राष्ट्रपति मुर्मू की पहली महिला एडीसी बनकर रचा इतिहास

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

अगला लेख