biodatamaker

Infosys का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 16.6 प्रतिशत बढ़ा

Updated: बुधवार, 13 जनवरी 2021 (22:10 IST)
नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी इंफोसिस का शुद्ध लाभ दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही में 16.6 प्रतिशत बढ़कर 5197 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। कंपनी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने शेयर बाजारों से कहा कि सालभर पहले की समान अवधि में उसे 4457 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी का राजस्व 12.3 प्रतिशत बढ़कर सालभर पहले के 23092 करोड़ रुपए की तुलना में 25927 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

कंपनी ने स्थिर मुद्रा के आधार पर वित्त वर्ष 2020-21 के लिए राजस्व वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 4.5 से पांच प्रतिशत कर दिया। कंपनी ने इससे पहले अक्टूबर में दो से तीन प्रतिशत राजस्व वृद्धि का अनुमान जाहिर किया था।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) सलिल पारेख ने कहा, इंफोसिस टीम ने एक और तिमाही शानदार प्रदर्शन किया है।

उपभोक्ताओं के लिए प्रासंगिक रणनीति तथा डिजिटल रूपांतरण पर ध्यान देने से बेहतर वृद्धि हासिल हुई है।कंपनी ने कहा कि उसके बड़े सौदों का कुल मूल्य 7.13 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।(भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

MP समेत इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल, IMD Weather Forecast- यूपी-दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

अशोकनगर में पदस्थ SI पूजा रघुवंशी का वीडियो वायरल, मेडिकल पर होने के बाद SP ने रोकी सैलरी, PHQ से लगाई गुहार

Tata Curvv Series X: ₹10 लाख में लॉन्च हुई नई SUV-कूपे, अब कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

नेता, अधिकारी-कर्मचारी खा रहे गरीबों से पैसा, BJP विधायक जयंत मलैया ने भ्रष्टाचार पर अपनी ही सरकार को घेरा

अगला लेख