dharma sangrah
✕

भारत की पहली स्वदेशी मशीन पिस्टल ASMI, 100 मीटर की रेंज तक लगा सकती है निशाना

Updated: बुधवार, 13 जनवरी 2021 (21:59 IST)
भारत की पहली स्वदेशी मशीन पिस्टल एएसएमआई आज सेना के नवाचार प्रदर्शन कार्यक्रम में दिखाई है। यह पिस्टल पूरी तरह से भारत निर्मित है।
 
महू के इन्फ्रेंट्री स्कूल के लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद बंसोड़ ने एआरडीई, पुणे की सहायता से भारत की पहली स्वदेशी 9 मिमी मशीन पिस्टल 'एएसएमआई' का निर्माण 4 महीने के रिकॉर्ड समय में किया है। वे इन-सर्विस 9 एमएम गोली फायर करती है।
इसमें 8 इंच बैरल और 33 राउंड उच्च क्षमता वाली मैगजीन है, जिसमें 2 किलोग्राम से कम वजन है। ASMI को केंद्रीय पुलिस संगठनों और राज्य पुलिस सेवाओं के उपयोग के साथ-साथ निर्यात भी किया जा सकता है जिससे भारी रोजगार मिलने की संभावना है।
एक गन की उत्पादन लागत 50,000 रुपए से थोड़ी कम है। ये पिस्टल गन रक्षा बलों में नौ एमएम वाली पिस्टल की जगह लेगी। इस मशीन पिस्टल को 100 मीटर की रेंज में फायर की जा सकती है और यह इजराइल की उजी गन को टक्कर देगी। इस मशीन पिस्टल ने अपने विकास के अंतिम चार महीनों में 300 से ज्यादा राउंड फायर किए हैं।
 
यह पिस्टल पूरी तरह से भारत निर्मित है और इसे रक्षा शोध और विकास संगठन (DRDO) की ओर से विकसित किया गया है। इस पिस्टल गन को बनाने में भारतीय सेना ने भी मदद की है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही इसे भारतीय सेना को इस्तेमाल करने के लिए दिया जाएगा।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख