बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. कोरोनाकाल में बड़ी खबर, सैलरी में होगी बढ़ोतरी, मिलेगा स्पेशल बोनस, होंगी बंपर भर्तियां
Written By
Last Modified: बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (18:56 IST)

कोरोनाकाल में बड़ी खबर, सैलरी में होगी बढ़ोतरी, मिलेगा स्पेशल बोनस, होंगी बंपर भर्तियां

Infosys
कोरोना महामारी से अर्थव्यवस्था पर बड़ी मार पड़ी है। कई कंपनियों के लाभ को लॉकडाउन ने बड़ा झटका दिया है। कंपनियों के लाभ पर बड़ा असर हुआ है। मंदी से डगमगाती अर्थव्यवस्था के बीच देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) के तिमाही लाभ में बड़ा उछाल आया है। कंपनी के सकल लाभ में 20.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस लाभ के बाद कंपनी ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। 
 
कंपनी में करीब 2.4 लाख कर्मचारी काम करते हैं। साथ ही कंपनी ने कहा कि वह और कर्मचारियों की भर्ती भी करेगी। तो अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छा मौका है। सितंबर तिमाही में कंपनी का सकल लाभ 4845 करोड़ रहा है। 
 
पिछले वर्ष इसी तिमाही में कंपनी का सकल लाभ 4019 करोड़ था। कंपनी ने कहा है कि वह जनवरी 2021 में कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी के साथ ही उन्हें प्रमोशन भी देगी। इसका लाभ सभी लेवल के कर्मचारियों को मिलेगा।
कंपनी के सीईओ सलिल पारेख ने कहा कि दिसंबर तिमाही यानी तीसरी तिमाही में कंपनी स्पेशल बोनस भी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 100 प्रतिशत वेरिएबल पे भी मिलेगा। 2019 में कंपनी में काम करने वाले 85 प्रतिशत कर्मचारी को औसतन 6 प्रतिशत का बढ़ोतरी का लाभ मिला था।
16500 कर्मचारियों की भर्ती : कंपनी ने ऐलान किया है कि वह 16500 नए कर्मियों की भर्ती भी करेगी। दूसरी तिमाही में कंपनी ने 5500 नए लोगों को कंपनी ने नियुक्ति दी थी। इसमें 3000 के करीब फ्रेशर्स थे। कंपनी इस वर्ष 16500 फ्रेशर्स को कंपनी में भर्ती करने वाली है। अगले वर्ष भी 15000 फ्रेशर्स की हायरिंग की कंपनी की योजना है।
ये भी पढ़ें
दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन का आग्रह, बंद करें 11 थर्मल पॉवर प्लांट