sundarkand
✕

इंडिगो और गोएयर की 65 उड़ानें रद्द

Updated: मंगलवार, 13 मार्च 2018 (19:53 IST)
नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीएस) के खास श्रृंखला के इंजन वाले निओ विमानों की ग्राउंडिंग के आदेश के बाद मंगलवार को इंडिगो तथा गोएयर की 65 से ज्यादा उड़ानें रद्द रहीं। महानिदेशालय ने सोमवार को प्रैट एंड ह्विटनी के पीडब्ल्यू 1100 इंजनों के बारे में नए दिशा-निर्देश जारी किए थे।


इसमें सीरीयल नंबर 450 से ऊपर के इंजन वाले विमानों को तत्काल प्रभाव से ग्राउंड कर दिया गया था। इन इंजनों के उड़ान के दौरान हवा में बंद होने की शिकायत आ रही थी। इसके मद्देनजर पिछले महीने ऐसे विमानों को ग्रांउड किया गया था, जिनमें दोनों इंजन प्रभावित सीरियल नंबर वाले हैं।

इसके बाद से इंडिगो के दो विमानों और गोएयर के एक विमान में प्रभावित सीरीयल नंबर वाले इंजन के हवा में बंद होने की घटना हो चुकी है। इसी के मद्देनजर इन इंजनों पर पूर्ण प्रतिबंध का फैसला किया गया है। देश में इन्हीं दो कंपनियों के विमानों में प्रभावित श्रृंखला वाले इंजन हैं।

डिगो के दो प्रभावित इंजन वाले तीन विमान पहले आदेश के बाद से ही ग्राउंडेड हैं। नए आदेश के बाद उसके आठ और विमान उड़ान नहीं भर पाएंगे। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, आज उसकी 48 उड़ानें रद्द हुई हैं। हालांकि उसने यह नहीं बताया है कि इसमें कितनी उड़ानें प्रभावित इंजन के कारण रद्द हुई हैं। इस संबंध में बार-बार पूछे जाने के बावजूद कंपनी के प्रवक्ता ने कोई उत्तर नहीं दिया।

एयरलाइन ने एक बयान जारी कर कहा है कि उसने कुछ उड़ानें इस वजह से रद्द की हैं। यात्रियों को दूसरी उड़ान चुनने या पूरे रिफंड के साथ टिकट रद्द कराने का विकल्प दिया गया है। गोएयर के तीन विमान नए आदेश के कारण ग्राउंडेड हैं। एयरलाइन के सूत्रों ने बताया कि इस कारण उसकी 18 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। (वार्ता)

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

Top News 4 November : दिल्ली की हवा जहरीली, US मिड टर्म इलेक्शन, राजस्थान में रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश

LIVE: अमेरिका मिड टर्म इलेक्शन में मतगणना जारी, कहां किसने मारी बाजी?

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

अगला लेख