शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. good news before Budget : record gst collection in january
Written By
Last Modified: बुधवार, 1 फ़रवरी 2023 (07:33 IST)

बजट से पहले खुशखबर, जनवरी में 1.55 लाख करोड़ का GST कलेक्शन, अब तक का दूसरा सबसे बड़ा संग्रह

बजट से पहले खुशखबर, जनवरी में 1.55 लाख करोड़ का GST कलेक्शन, अब तक का दूसरा सबसे बड़ा संग्रह - good news before Budget : record gst collection in january
नई दिल्ली। बजट से पहले वित्त मंत्रालय ने कहा कि जनवरी में माल एवं सेवा कर (GST) संग्रह बढ़कर 1.55 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया, जो अब तक का दूसरा सबसे बड़ा संग्रह है। इससे पहले अप्रैल 2022 में 1.68 लाख करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन हुआ था।
 
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जनवरी 2023 में 31 तारीख को शाम पांच बजे तक सकल जीएसटी राजस्व 1,55,922 करोड़ रुपए है। इसमें सीजीएसटी 28,963 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 36,730 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 79,599 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित 37,118 करोड़ रुपए सहित) और उपकर 10,630 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित 768 करोड़ रुपए सहित) है।
 
जनवरी 2023 तक चालू वित्त वर्ष में राजस्व पिछले वर्ष की समान अवधि के जीएसटी राजस्व से 24 प्रतिशत अधिक है। यह तीसरी बार है कि चालू वित्त वर्ष में जीएसटी संग्रह ने 1.50 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है। 
 
अक्टूबर-दिसंबर 2022 तिमाही में महीने के अंत तक कुल 2.42 करोड़ जीएसटी रिटर्न दाखिल किए गए, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह संख्या 2.19 करोड़ थी। मंत्रालय ने कहा कि यह अनुपालन में सुधार के लिए वर्ष के दौरान शुरू किए गए विभिन्न नीतिगत परिवर्तनों के कारण हुआ।
ये भी पढ़ें
Union Budget 2023 Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आम बजट 2023 Live Updates