Daily Horoscope
✕

Gold : सस्ता हो रहा है सोना, चांदी के भावों में भी गिरावट, जानिए क्या रहे दोनों के दाम

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2025 (19:27 IST)
कमजोर वैश्विक रुझानों के अनुरूप बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपए गिरकर 98,420 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 99,120 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपए गिरकर 98,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। मंगलवार को यह 98,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
ALSO READ: Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित
इसके अतिरिक्त, बुधवार को चांदी की कीमत 800 रुपये गिरकर 1,04,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। जुलाई में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम होने और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण बुधवार को सोने की कीमतों में बिकवाली का दबाव देखा गया।
ALSO READ: nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी डॉलर मजबूत बना हुआ है और दो सप्ताह के उच्च स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। बाजार प्रतिभागियों का अनुमान है कि फेडरल रिजर्व उच्च आयात करों और मजबूत अमेरिकी श्रम बाजार के कारण मुद्रास्फीति में संभावित गिरावट को देखते हुए उच्च ब्याज दरें बनाए रखेगा।’’
 
वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 11.66 डॉलर यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,289.81 डॉलर प्रति औंस रह गया। मेहता इक्विटीज में उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने कहा कि अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं और नए व्यापार जोखिमों के बीच संतुलन बनाने के कारण सोने की कीमतें 3,300 डॉलर प्रति औंस से नीचे गिर गईं। 
ALSO READ: Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उच्च शुल्क लागू होने की समयसीमा को एक अगस्त से आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने तांबे पर 50 प्रतिशत शुल्क और दवाओं पर संभावित 200 प्रतिशत शुल्क लगाया हुआ है। कलंत्री ने कहा कि इन शुल्कों से बाजार में हलचल मचने की उम्मीद है। अमेरिकी मुद्रास्फीति में गिरावट के साथ फेडरल रिजर्व द्वारा अधिक ढील दिए जाने की संभावना कम हो गई है। इनपुट भाषा Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बना एथेनॉल का केंद्र, गन्ना बेल्ट की मिलों से निकल रहा ग्रीन फ्यूल

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई उड़ान

UP में ग्रामीण प्रतिभा को मिला राष्ट्रीय मंच, योगी सरकार की शिक्षा नीति ने बढ़ाया गौरव

लैपटॉप घोटाला करने वाले बताएं, इस बार कौनसा घोटाला करेंगे? मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

अगला लेख