Hanuman Chalisa

पत्रकार सुसाइड केस में ब्लैकमेलिंग एंगल, कुंभ में मिली लखनऊ की महिला के साथ चैटिंग, पुलिस ने जांच शुरू की

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 9 जुलाई 2025 (19:17 IST)
इंदौर में पत्रकार की आत्‍महत्‍या के मामले में नया एंगल सामने आया है। जांच में सामने आया कि कुंभ में मिली युवती से पत्रकार चैट करता था। इसमें ब्‍लैकमेलिंग की बात सामने आई है। बता दें कि सात दिन पहले विकास महिला से मिलने लखनऊ भी गया था। पुलिस को जांच में पता चला कि महिला विकास को लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। जब विकास ने फांसी लगाई थी तो मोबाइल उसके हाथ में था। फंदा काटने समय मोबाइल नीचे गिर गया था और उसकी स्क्रीन में दरार भी आ गई थी।

इंदौर में इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार की आत्महत्या के मामले में महिला द्वारा ब्लैकमेल किए जाने का एंगल भी सामने आया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। महिला लखनऊ की है और पत्रकार विकास सिंह सोलंकी महाकुंभ के दौरान महिला के संपर्क में आया था। यदि महिला की भूमिका आत्महत्या के लिए उकसाने में पाई जाती है तो पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज करेगी। पुलिस को विकास के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन उसके मोबाइल की जांच में महिला के साथ चैटिंग, कॉल रिकार्डिंग मिली है।

वाट्सएप स्टोरी पर लिखा था बाय-बाय : सात दिन पहले विकास महिला से मिलने लखनऊ भी गया था। पुलिस को जांच में पता चला कि महिला विकास को लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। जब विकास ने फांसी लगाई थी तो मोबाइल उसके हाथ में था। फंदा काटने समय मोबाइल नीचे गिर गया था और उसकी स्क्रीन में दरार भी आ गई थी। आत्महत्या से पहले वाट्सएप स्टोरी पर विकास में बाय-बाय भी लिखा था।

पत्‍नी से हुआ था विवाद : विकास के परिजन भी महिला के खिलाफ जांच करने का आवेदन करने की तैयारी कर रहे है। पहले आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद की थी। चार साल पहले विकास का पत्नी से विवाद हुआ था। तब मामला पुलिस तक पहुंचा था। फिर कोर्ट में दोनों के बीच समझौता हो गया था। मंगलवार को पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Edited By: Navin Rangiyal

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

अपार आईडी निर्माण में यूपी नंबर-1, स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

...तो बंद हो गया होता यूपी का चीनी उद्योग : सीएम योगी

सपनों को मिले पंख, अमरोहा में CM योगी ने बांटी खुशियों की चाबी

UP में मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

अगला लेख