ganesh chaturthi

सोना लुढ़का, चांदी 120 रुपए लुढ़की

Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (15:11 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की तेजी के बावजूद सुस्त स्थानीय जेवराती मांग से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपए लुढ़ककर 31,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग कम पड़ने से चांदी भी 120 रुपए की गिरावट में 39,580 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।
 
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव बढा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 1.93 डॉलर चमककर 1,333.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.2 डॉलर की तेजी में 1,336 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर की बढ़त में 16.64 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। कारोबारियों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर खुदरा जेवराती मांग कमजोर हुई है, लेकिन वैश्विक तेजी के कारण सोने की कीमतों में उतनी गिरावट नहीं आ पाई है। (वार्ता)

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख