Hanuman Chalisa
✕

सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में 1,500 रुपए की गिरावट

Updated: बुधवार, 20 अगस्त 2025 (19:28 IST)
स्टॉकिस्टों की सतत बिकवाली के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 400 रुपए टूटकर 1,00,020 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,00,420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
 
स्थानीय बाजार में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 350 रुपए टूटकर 99,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। मंगलवार को यह 1,00,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि ‘बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही। इसका कारण अमेरिकी डॉलर का मामूली बढ़त के साथ एक हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचना है। साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्लादिमीर पुतिन, वोलोदिमीर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ बैठकों के सकारात्मक नतीजों के बाद भू-राजनीतिक जोखिम कम होने की उम्मीद का भी असर हुआ है।’’
 
उन्होंने कहा कि इससे संघर्ष के संभावित समाधान की उम्मीद बंधी है, जो हाल के दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट का प्रमुख कारण रहा है। इसके अलावा बुधवार को चांदी की कीमतें 1,500 रुपए टूटकर 1,12,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रही। मंगलवार को चांदी 1,14,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
ALSO READ: भारत कैसे कर सकता है तेल उत्पादक देशों की बराबरी, नितिन गडकरी ने बताया प्लान
विदेशी बाजारों में, हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 3,326.04 डॉलर प्रति औंस पर रहा। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषक (मूल्यवान धालु शोध) मानव मोदी ने कहा कि डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतें लगभग तीन हफ्तों के अपने सबसे निचले स्तर पर आ गईं, जबकि निवेशक शुक्रवार को जैक्सन हॉल संगोष्ठी में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल के संबोधन का इंतजार कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि इस बीच, अमेरिकी डॉलर सूचकांक एक सप्ताह से भी अधिक समय के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और डॉलर/रुपया टूटकर 87 के स्तर पर आ गया, जिससे घरेलू कीमतों पर और दबाव पड़ा। हालांकि, वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 37.07 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 
मोदी ने कहा कि निवेशक फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे पर नजर रखेंगे। इसे आज जारी किया जाएगा। इससे केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति के रुख और सर्राफा कीमतों की दिशा के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है। इनपुट भाषा Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख