Hanuman Chalisa

3 दिन में 14 फीसदी गिरी चांदी, सोना भी हुआ सस्ता, क्यों गिरे सोने चांदी के दाम?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 (11:01 IST)
Gold Silver rates : एक माह तक लगातार उछाल के बाद चांदी 3 दिन में 14 फीसदी गिरी। 1.73 लाख रुपए प्रति किलो से 23,000 रुपए गिरकर चांदी 1.50 लाख रुपए पर आई। इस दौरान सोने में भी करीब 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कॉमैक्स पर सोना 4380 प्रति ओंस से गिरकर 4100 डॉलर प्रति ओंस पर पहुंचा।
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी मंगलवार को सोना-चांदी में गिरावट देखी गई। 24 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 1,28,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी भी 1,48,508 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 
 
अमेरिका-चीन के बीच तनाव कम होने और भारत में त्योहारी सीजन खत्म होने से सोने चांदी की मांग में कमी आई है। सोना और चांदी दोनों ही धातुएं दीपावली से पहले अपने उच्चतम स्तर पर थे। इस वजह से भी दोनों धातुओं में मुनाफा वसूली की स्थिति बनी।
 
मुनाफा वसूली के साथ ही डॉलर की मजबूती भी सोने चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह बनी। डॉलर की कीमत बढ़ने से भी लोगों को सोने चांदी में निवेश महंगा पड़ रहा है। बहरहाल वर्तमान स्थितियों में निवेशकों का ध्यान सोने से कुछ कम हुआ है। 
 
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोना-चांदी बाजार में और गिरावट दर्ज हो सकती है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्टूडेंट वीजा (F1) और इंटरनेशनल कंपनी वीजा (L1) पर आने वाले अमेरिका में रहकर ही अगर H-1B के लिए अप्लाय करते हैं तो उन्हें 88 लाख रुपए की नई फीस नहीं चुकाने संबंधी फैसले से सोने के दाम और गिरने की आशंका है। 
edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक पारित, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून के रूप में होगा लागू

विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में स्‍थापित होंगे 'शोधपीठ', योगी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

अगला लेख