dharma sangrah
✕

सोना हुआ सस्ता, विदेशी बाजार में चांदी के भावों में भी गिरावट

Updated: गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (18:00 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर गिरावट और रुपए में मजबूती से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 264 रुपए टूटकर 46,452 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी 4 रुपए बढ़कर 65,484 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
 
सोने का पिछला बंद भाव 46,716 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं चांदी 4 रुपए बढ़कर 65,484 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि इसका पिछला भाव 65,480 रुपए था। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे बढ़कर 74.43 के स्तर पर चल रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट लेकर 1,797 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 25.17 डॉलर प्रति औंस पर लगभग  अपरिवर्तित रही।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल के अनुसार, अमेरिकी बांड प्रतिफल और डॉलर सूचकांक में  वृद्धि के साथ बिकवाली से सोने की कीमतें दो सप्ताह में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। 
 
वायदा बाजार में भी टूटे भाव : विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में नरमी के बीच घरेलू स्तर पर भी गुरुवार को सोने और चांदी के भाव टूट गए। एमसीएक्स वायदा बाजार में सोना 171 रुपए यानी 0.36 प्रतिशत फिसलकर 47,402 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।

सोना मिनी भी 174 रुपए की गिरावट के साथ 47,410 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी 415 रुपए यानी 0.62 प्रतिशत टूटकर 66,722 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी मिनी भी 379 रुपए कमजोर हुई और 67,000 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 6.50 डॉलर टूटकर 1,797.30 डॉलर प्रति औंस रह गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.60 डॉलर लुढ़ककर 1,796.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 25.08 डॉलर प्रति औंस पर रही। (भाषा/वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

अगला लेख