Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 639 अंक उछला, निफ्टी 15800 के पार

गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (17:29 IST)
मुंबई। आईटी, सीमेंट और धातु क्षेत्र के शेयरों को बाजार में समर्थन के बीच बीएसई सेंसेक्स में गुरुवार को 639 अंक का उछाल आया। वहीं निफ्टी भी 191.95 अंक यानी 1.23 प्रतिशत उछलकर 15,824.05 अंक पर बंद हुआ।

इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आई। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 638.70 अंक यानी 1.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,837.21 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 191.95 अंक यानी 1.23 प्रतिशत उछलकर 15,824.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में टेक महिंद्रा का शेयर रहा। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, एल एंड टी, टाटा स्टील और इन्फोसिस में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ, एचयूएल, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो और महिंद्रा एंड महिंद्रा में गिरावट रही। जुलिसए बेयर के कार्यकारी निदेशक मिलिंद मुचाला ने कहा कि वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख और कंपनियों के 2021-22 की पहली तिमाही के बेहतर परिणामों से घरेलू बाजार में तेजी लौटी।

उन्होंने कहा, बाजार में स्पष्ट रूप से उन शेयरों में तेजी है, जहां कमाई बेहतर है। इसमें आईटी खासकर मझोली आईटी कंपनियां, सीमेंट और धातु शामिल हैं या फिर वृद्धि स्थिति बेहतर दिख रही है। इसमें रसायन, स्वास्थ्य क्षेत्र की कंपनियां आदि शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सियोल और टोक्यो बढ़त में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी मध्याह्न कारोबार में सकारात्मक रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.95 पर पहुंच गया।(भाषा)

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

UCC पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में एक शादी वालों को ही मिलेगा कानूनी अधिकार

रिलायंस इंडस्ट्रीज के Q1 FY27 नतीजे, 3.40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहा रेवेन्यू, जियो-रिटेल ने दिखाया दम

बम बनवाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ : योगी

बिजनौर में CM योगी का बड़ा हमला, बोले- गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद

Jio True5G का जलवा जारी, 28.5 करोड़ ग्राहकों के साथ 5G मार्केट में और मजबूत हुई पकड़

अगला लेख