Hanuman Chalisa
✕

आभूषण कारोबारियों की लिवाली से सोना चढ़ा, चांदी भी चमकी

Updated: शनिवार, 21 अप्रैल 2018 (16:27 IST)
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बीच घरेलू आभूषण कारोबारियों की छिटपुट लिवाली से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 60 रुपए बढ़कर 32,450 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों के उठाव बढ़ाने से चांदी भी 200 रुपए उछलकर 41,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
 
बाजार सूत्रों ने कहा कि शादी-ब्याह के सीजन की मांग को पूरा करने के लिए घरेलू आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से हाजिर बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आई लेकिन वैश्विक सुस्ती ने तेजी को सीमित करने का प्रयास किया। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.75 प्रतिशत गिरकर 1,335.20 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी 0.78 प्रतिशत फिसलकर 17.09 डॉलर प्रति औंस रही।
 
दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 60-60 रुपए बढ़कर 32,450 और 32,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। सोना शुक्रवार को 240 रुपए गिरा था,हालांकि 8 ग्राम वाली गिन्नी 24,900 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रही, वहीं चांदी हाजिर 200 रुपए बढ़कर 41,500 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 160 रुपए चढ़कर 40,480 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल स्थिर रहकर क्रमश: 76,000 रुपए और 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहा। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख