suvichar

त्योहारी मांग में आई तेज गिरावट से सोना 580 रुपए उतरा, चांदी 1,530 रुपए फिसली

Updated: रविवार, 11 नवंबर 2018 (14:08 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ने के बीच घरेलू बाजार में दिवाली के बाद त्योहारी मांग में आई तेज गिरावट से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 580 रुपए लुढ़ककर 32,070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान सिक्का निर्माताओं के उठाव में आई कमी और औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी भी 1,530 रुपए फिसलकर 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
 
लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार गत सप्ताह सोना हाजिर 22.90 डॉलर की साप्ताहिक गिरावट में शुक्रवार को सप्ताहांत पर 1,209.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 24.30 डॉलर की तेज गिरावट में सप्ताहांत पर 1,210.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
 
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक बीते सप्ताह दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से निवेशकों का रुझान पीली धातु में कम हुआ। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में फिर ब्याज दर बढ़ाने के दिए गए संकेत से सुरक्षित निवेश में निवेशकों की दिलचस्पी कम हो गई। दिवाली से पहले सर्राफा कारोबारी स्टॉक बढ़ा रहे जिससे पहले इसके दाम चढ़ रहे थे लेकिन दिवाली खत्म होते ही खुदरा मांग में तेज गिरावट आ गई।
 
इस बीच विदेशों में चांदी हाजिर 0.61 डॉलर की गिरावट के साथ सप्ताहांत पर 14.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान वैश्विक दबाव और त्योहारी मांग घटने से सोना स्टैंडर्ड 580 रुपए की साप्ताहिक गिरावट के साथ 17 अक्टूबर के बाद के निचले स्तर 32,070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 31,920 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोने की गिरावट से गिन्नी की खनक भी घट गई और 8 ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए लुढ़ककर 24,800 रुपए पर आ गई।
 
सिक्का निर्माताओं के उठाव में आई कमी और औद्योगिक मांग घटने से चांदी हाजिर 1,530 रुपए फिसलकर 28 सितंबर के बाद निचले स्तर 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा भी 1,940 रुपए की भारी साप्ताहिक गिरावट के साथ सप्ताहांत पर 36,880 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 1,000-1,000 रुपए की गिरावट में क्रमश: 75 हजार और 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर बिके। (वार्ता)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख