suvichar
✕

सोना 280 रुपए सस्ता, चांदी 400 रुपए फिसली

Updated: शनिवार, 10 नवंबर 2018 (16:32 IST)
नई दिल्ली। त्योहारी मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 280 रुपए फिसलकर 3 सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 32,070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 400 रुपए का गोता लगाती हुई 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर शुक्रवार को 13 डॉलर की गिरावट में 1,209.75 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 14.80 डॉलर की गिरावट में 1,210.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी 0.25 डॉलर की गिरावट में 14.12 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
 
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से वैश्विक बाजार में पीली धातु पर दबाव बढ़ा हुआ है। घरेलू बाजार में धनतेरस के बाद त्योहारी मांग में जबरदस्त गिरावट आई है जिससे सोने के भाव लुढ़क गए हैं। (वार्ता)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख