Hanuman Chalisa
✕

सोने के भावों में हुई 38 रुपए की वृद्धि, चांदी में रही 328 रुपए की गिरावट

Updated: मंगलवार, 20 दिसंबर 2022 (17:07 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 38 रुपए बढ़कर 54,740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 54,702 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी की कीमत 328 रुपए की गिरावट के साथ 67,984 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
 
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि ब्याज दरों में और वृद्धि होने की संभावना के बीच आरंभिक कारोबार के दौरान सोने की कीमत में गिरावट के बाद स्थिर के रुख के साथ कारोबार हुआ। कारोबारियों की निगाह चीन में कोविड की स्थिति पर है।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,794 डॉलर प्रति औंस पर स्थिरता के रुख के साथ कारोबार कर रहा था जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.13 डॉलर प्रति औंस रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि एशियाई कारोबार में सोने की कीमतों में स्थिरता रही। कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 1,794 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मोदी और ट्रंप के बीच मनीला में होगी बातचीत, जानें किन मुद्दों पर रहेगी नजर

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अगला लेख