Hanuman Chalisa

सोना चार माह के निचले स्तर पर, गिरावट जारी

Updated: शनिवार, 9 दिसंबर 2017 (15:12 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में मांग उतरने से शनिवार को पीली धातु लगातार चौथे दिन गिरावट में रही। सोना 100 रुपए फिसलकर चार महीने के निचले स्तर 29,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
 
औद्योगिक मांग में सुधार से चांदी में बढ़त रही। दो दिन की गिरावट से उबरती हुई यह 200 रुपए चमककर 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले दो दिन में यह 795 रुपए लुढ़की थी। 
 
विदेशी बाजरों में शुरुआती गिरावट से उबरते हुए सप्ताहांत पर शुक्रवार को सोना अंतत: मजबूत बंद हुआ। यह 1.40 डॉलर चमककर 1,248.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि, भविष्य में कीमतों में गिरावट की आशंका से फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 5.20 डॉलर की गिरावट में 1,247.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। वहीं, चांदी स्थिर रही। 
 
अगले सप्ताह 12 और 13 दिसंबर को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक होनी है। उसमें ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना है। इसलिए अभी निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

सभी देखें

यूपी में पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 11 अगस्त से, 21 सितंबर है अंतिम तिथि, योगी सरकार में छात्रों को मिला मजबूत सहारा

शशि थरूर के बयान पर कांग्रेस में बवाल, केसी वेणुगोपाल ने दी नसीहत, भाजपा नेता ने कसा यह तंज

मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रनायकों के परिजनों का किया सम्मान, शौर्यगाथा की पुस्तकों का भी हुआ विमोचन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ अफवाह फैला रहीं देशविरोधी ताकतें : योगी आदित्यनाथ

कांवड़ यात्रा हुई हाईटेक : योगी सरकार में शिवभक्तों को एक क्लिक पर हर सुविधा

अगला लेख