Hanuman Chalisa
✕

सोने में आई 350 रुपए की गिरावट, चांदी के भाव भी 660 रुपए लुढ़के

Updated: मंगलवार, 23 मई 2023 (18:46 IST)
Gold Silver Prices: नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं (Precious Metals) की कीमतों में गिरावट आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Bullion Market) में मंगलवार को सोने का भाव 350 रुपए के नुकसान के साथ 60,170 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। आज एशियाई कारोबारी घंटों में सोने की कीमतों में गिरावट रही।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,520 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 660 रुपए की गिरावट के साथ 72,880 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 350 रुपए की गिरावट के साथ 60,170 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई।
 
विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,957 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी भी नुकसान के साथ 23.32 डॉलर प्रति औंस रह गई। मंगलवार को एशियाई कारोबारी घंटों में सोने की कीमतों में गिरावट रही।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख