Daily Horoscope
✕

सोने पर महंगाई की मार, पहली बार 44 हजार के पार

Updated: शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (15:34 IST)
नई दिल्ली। चीन में कोरोना वायरस के नए मामले आने के साथ ही इसके दुनिया के कई अन्य देशों में फैलने की रिपोर्ट के निवेशकों के कीमती धातुओं में सुरक्षित निवेश करने के कारण रही भारी तेजी के बल पर शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1175 रुपए की उछाल लेकर पहली बार 44 हजार रुपए के पार 44 हजार 20 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 830 रुपए की चमकते हुए 49 हजार 850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 
 
महाशिवरात्रि के कारण स्थानीय स्तर पर शुक्रवार को बाजार बंद रहा था। हालांकि वैश्विक स्तर पर पिछले सत्र में भी कीमती घातुओं में तेजी रही थी और सप्ताहांत पर इसमें अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर सप्ताहांत पर 10 डॉलर चढ़कर 1643.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 25.80 डॉलर बढ़कर 1642.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
विश्लेषकों का कहना है कि शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच कोरोना वायरस की वजह से मांग प्रभावित होने की आशंका में कच्चे तेल में हुई गिरावट के कारण निवेशकों ने कीमती धातुओं का रुख किया है जिसके कारण पिछले तीन सत्रों में कीमती धातुओं में भारी तेजी देखी गई है। इसी के कारण सोना 1600 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया और अभी भी इसमें तेजी आने की संभावना बनी हुई है। 
 
गुरुवार को बंद कारोबार की तुलना में सप्ताहांत पर चांदी हाजिर 0.01 प्रतिशत उतरकर 18.48 डॉलर प्रति औंस बोली गई। हालांकि गुरुवार को इसमें भी भारी तेजी देखी गई थी। 
 

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख