Hanuman Chalisa
✕

Gold-Silver Price : सोना 300 रुपए चमका, चांदी भी 500 रुपए उछली

Updated: सोमवार, 15 अप्रैल 2024 (19:49 IST)
Gold and silver prices : वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के अनुरूप सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 300 रुपए की तेजी के साथ 73050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। वहीं चांदी की कीमत भी 500 रुपए के उछाल के साथ 85700 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।
ALSO READ: सोना पहली बार 70000 के पार, रचा नया इतिहास
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पहले के कारोबारी सत्र में सोना 72,750 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 500 रुपए के उछाल के साथ 85,700 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले के कारोबारी सत्र में यह 85,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, विदेशी बाजारों से सकारात्मक संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 73,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है जो पिछले बंद भाव से 300 रुपए की तेजी को दर्शाता है।
ALSO READ: Gold Prize : 65,150 रुपए के नए रिकॉर्ड पर सोना, लगातार दूसरे दिन बढ़े भाव, चांदी में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,355 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 12 डॉलर अधिक है। सप्ताहांत में ईरान और इसराइल के बीच संघर्ष बढ़ने के बाद मुख्य रूप से सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी के कारण सोने में सकारात्मक रुख के साथ कारोबार फिर से शुरू हुआ।
 
गांधी ने कहा कि इसराइल पर ईरान के हमले से जोखिमभरी परिसंपत्तियों के प्रति निवेशकों की रुचि कम हो गई और सर्राफा जैसी सुरक्षित-संपत्ति की मांग बढ़ गई। इसके अलावा चांदी भी तेजी के साथ 28.25 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। पिछले सत्र में यह 27.84 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ थी। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, हालिया अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा जून में ब्याज दर में कटौती की संभावना कम कर दी है।
ALSO READ: सोना फिर ऐतिहासिक ऊंचाई पर, चांदी का भी नया रिकॉर्ड
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, निवेशकों का ध्यान सोमवार को जारी होने वाले यूरोपीय संघ के आईआईपी (औद्योगिक उत्पादन सूचकांक) और अमेरिकी खुदरा बिक्री आंकड़ों पर होगा जो सर्राफा कीमतों को आगे की दिशा प्रदान करेगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख