Daily Horoscope
✕

शादी के सीजन में सोना-चांदी में आया उछाल, जानिए कितने बढ़े भाव...

Updated: शुक्रवार, 8 नवंबर 2024 (19:11 IST)
Delhi bullion market : शादी-विवाह के सीजन में आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की मांग बढ़ने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 500 रुपए की बढ़त के साथ एक बार फिर 80000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। चांदी भी 800 रुपए उछलकर 94600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार को 79,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 800 रुपए उछलकर 94,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछली कारोबारी सत्र में इसका भाव 93,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
ALSO READ: Gold-Silver Price : सोना हुआ सस्‍ता, चांदी भी लुढ़की, जानिए क्‍या रहे भाव
99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 500 रुपए बढ़कर 79,600 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। बृहस्पतिवार को यह 79,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि शादी के मौसम के लिए स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग बढ़ी है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सर्राफा पर दांव लगाया, जिससे सोने की कीमतों में तेजी देखी गई।
 
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, डॉलर सूचकांक में मजबूती और फेडरल रिजर्व की नीतिगत घोषणा के बीच सोने में कमजोरी रही। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने उम्मीद के अनुरूप ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है।
ALSO READ: Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर
एशियाई बाजार में कॉमेक्स सोना वायदा 10 डॉलर प्रति औंस या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,695.70 डॉलर प्रति औंस रह गया। जिंस विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण शुक्रवार को सोने की कीमत 2,700 डॉलर के स्तर से नीचे आ गई। वैश्विक बाजारों में चांदी भी 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

दस्तावेज लीक के बाद घिरा डॉयचे बैंक, शेयरों में आई बड़ी गिरावट

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

अगला लेख