dharma sangrah
✕

Gold Rate : सोने पर चढ़ा तेजी का रंग, चांदी 1000 रुपए महंगी हुई

Updated: गुरुवार, 13 मार्च 2025 (19:15 IST)
Delhi bullion market : वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 600 रुपए की तेजी के साथ 89450 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर जा पहुंची। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 88,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1000 रुपए की तेजी के साथ करीब पांच माह के उच्च स्तर 1,01,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,00,200 रुपए प्रति किलोग्राम बंद हुई थी।
 
स्थानीय कारोबारियों ने यह जानकारी दी है। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 88,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपए बढ़कर 89,050 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चस्तर पर फिर से जा पहुंचा। पहले यह 88,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 20 फरवरी को, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 50 रुपए बढ़कर 89,450 रुपए और 89,050 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चस्तर पर पहुंच गई।
ALSO READ: Gold-Silver Price : सोना फिर उछला, बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए क्‍या हैं भाव...
चांदी की कीमत भी 1,000 रुपए की तेजी के साथ करीब पांच माह के उच्च स्तर 1,01,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,00,200 रुपए प्रति किलोग्राम बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस), सौमिल गांधी ने कहा, सुरक्षित-निवेश के लिए मांग तथा उम्मीद से कहीं नरम अमेरिकी उपभोक्ता मुद्रास्फीति आंकड़ों (जिससे इस वर्ष फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नरमी बरतने का मामला बनता है) के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की हाजिर कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई तक मजबूत हो गई तथा घरेलू बाजार में यह एक नए रिकॉर्ड पर पहुंच गईं।
ALSO READ: Gold Rate : सोना ऑलटाइम हाई, अभी तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त, होश उड़ा देंगे 10 ग्राम के रेट
वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना 11.67 बढ़कर 2,946.44 डॉलर प्रति औंस हो गया। गांधी ने कहा कि व्यापारी अब अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों पर नजर लगाए हैं, जिसमें साप्ताहिक बेरोजगार दावे और पीपीआई/कोर पीपीआई (निर्माता मूल्य सूचकांक) शामिल हैं, ताकि समग्र मुद्रास्फीति आंकड़ों के बारे में अधिक संकेत प्राप्त किया जा सके। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, भाजपा का पलटवार

भोपाल में होगी इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, 12 दिसंबर को जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

अगला लेख