Daily Horoscope
✕

Gold-Silver Price : 80 हजार के करीब पहुंचा सोना, चांदी भी चमकी, जानिए कितने बढ़े भाव

Updated: शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 (20:11 IST)
Delhi bullion market : आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली तथा रुपए के मूल्य में गिरावट आने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 350 रुपए की तेजी के साथ 79200 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 78850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं चांदी की कीमत भी 900 रुपए बढ़कर 91700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। कम कारोबारी सत्र वाले इस सप्ताह के दौरान चांदी में 3550 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.74 प्रतिशत गिरकर 30.17 डॉलर प्रति औंस रहा। 
 
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। कारोबारियों ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में संघर्ष की स्थिति के कारण बढ़ते वैश्विक तनाव से भी इस सुरक्षित-संपत्ति को मजबूती मिली है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 78,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
ALSO READ: Gold-Silver Price : सोना-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी...
चांदी में लगातार चौथे दिन भी तेजी जारी रही। आज चांदी की कीमत 900 रुपए बढ़कर 91,700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। कम कारोबारी सत्र वाले इस सप्ताह के दौरान चांदी में 3,550 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव बृहस्पतिवार के 78,450 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 350 रुपए बढ़कर 78,800 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।
 
कारोबारियों के अनुसार रुपए के कमजोर होने से सोने जैसी सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की मांग बढ़ी है। रुपए में लगभग दो वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट आई और यह अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 85.80 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इसके बाद संभवत: केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप से इसकी कुछ गिरावट की भरपाई करने में मदद मिली।
 
शुक्रवार को बैंकों और आयातकों की महीने के अंत में डॉलर मांग बढ़ने के बीच मजबूत डॉलर के कारण यह 23 पैसे की गिरावट के साथ 85.50 (अस्थाई) के अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। एशियाई कारोबारी सत्र में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना वायदा 13.70 डॉलर प्रति औंस गिरकर 2,640.20 डॉलर प्रति औंस रहा।
ALSO READ: Gold-Silver Price : त्योहारी मांग से सोना उच्च स्तर पर, चांदी भी चमकी, जानिए कितने बढ़े भाव...
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस शोध के विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर, शुक्रवार को क्रिसमस की छुट्टियों के बाद कम कारोबार के बीच सोने की कीमतों में गिरावट आई। इसका कारण जनवरी में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यभार संभालाने के बाद शुल्क दर, कर बदलाव सहित प्रमुख नीतिगत बदलावों की संभावना जताई जा रही है। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.74 प्रतिशत गिरकर 30.17 डॉलर प्रति औंस रहा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख