Daily Horoscope
✕

Gold-Silver Price : सोना हुआ सस्‍ता, चांदी हुई महंगी, जानिए क्‍या हैं भाव...

Updated: बुधवार, 7 अगस्त 2024 (23:23 IST)
Gold and silver price : विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 350 रुपए टूटकर 71,350 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी की कीमतों में तेजी लौटी है। यह 200 रुपए की तेजी के साथ 82,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
 
पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 71,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि चांदी की कीमतों में तेजी लौटी है। यह 200 रुपए की तेजी के साथ 82,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 82,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
ALSO READ: 3 दिन में 5000 रुपए सस्ता हुआ सोना, क्यों घटे दाम?
इसके अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 350 रुपए की गिरावट के साथ 71,000 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। इसका पिछला बंद भाव 71,350 रुपए प्रति 10 ग्राम था। बाजार सूत्रों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण घरेलू सीमा शुल्क में कमी और वैश्विक प्रभावों को बताया।
 
वैश्विक मोर्चे पर, कॉमेक्स में सोने का भाव 2,393 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया, जो पिछले बंद भाव से 16 डॉलर कम है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी मामूली गिरावट के साथ 26.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
ALSO READ: Gold-Silver Price : भारी बिकवाली से सोना 1000 रुपए टूटा, चांदी भी 3500 रुपए लुढ़की
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) द्वारा सोने की खरीद पर रोक से सर्राफा पर असर पड़ा है, जबकि यह लगातार तीसरा महीना है जब चीनी केंद्रीय बैंक ने कोई सोना नहीं खरीदा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

अगला लेख