suvichar

Gold-Silver Price : सोना हुआ 370 रुपए महंगा, चांदी भी 91 हजार के पार

Updated: शुक्रवार, 28 जून 2024 (19:38 IST)
Gold and silver became expensive : राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 370 रुपए की तेजी के साथ 72,550 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी की कीमत भी 600 रुपए की तेजी के साथ 91,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो पिछले कारोबारी सत्र में 90,600 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी।
ALSO READ: Gold-Silver Price : सोने में 800 रुपए की तेजी, चांदी भी 1400 रुपए उछली
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच घरेलू बाजार में मूल्यवान धातु मजबूत हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,180 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 600 रुपए की तेजी के साथ 91,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो पिछले कारोबारी सत्र में 90,600 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही। यह पिछले बंद भाव से 370 रुपए मजबूत है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,322 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार पर रहा जो पिछले बंद भाव से 17 डॉलर अधिक है।
ALSO READ: बड़ी कामयाबी, RBI ने ब्रिटेन से वापस मंगाया 100 टन सोना, जानिए कितना हुआ देश का स्वर्ण भंडार
हाल ही में अमेरिका में बेरोजगारी के आंकड़ों से सोने की कीमतों में तीन दिन में पहली बार उछाल आया है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिकी श्रम बाजार कमजोर हो रहा है। इससे अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में जल्दी कटौती की संभावना मजबूत हुई है। इसके अलावा चांदी की कीमत 29.20 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले सत्र में यह 28.94 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख