1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. U17 Asian Wrestling Championships Indians end campaign with 11 medals

भारत ने अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 11 पदक जीते, चारों स्वर्ण भारतीय महिलाओं के नाम

U17 Asian Wrestling Championships
(Photo Credit: SAI Media/X)

U17 Asian Wrestling Championships  : युवा भारतीय पहलवानों ने जॉर्डन में आयोजित दो दिवसीय अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में सोमवार को 11 पदक जीतकर अपने अभियान का शानदार अंत किया। पहलवानों ने चार स्वर्ण, दो रजत पदक और पांच कांस्य पदक जीते।
 
चारों स्वर्ण भारतीय महिलाओं ने जीते
46 किग्रा में दीपांशी, 53 किग्रा में मुस्कान, 61 किग्रा में रजनीता और 69 किग्रा में मानसी लाठेर ने अपने-अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।  राजा बाला को अपने अथक प्रयासों के बावजूद 40 किग्रा वर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

 
भारतीय पुरुषों ने 6 पदक जीते
पुरुषों में, समर्थ गजानन माकावे ने 55 किलोग्राम वर्ग में कड़े मुकाबले में रजत पदक जीता। जबकि 65 किग्रा में आकाश, 71 किग्रा में सचिन कुमार, 48 किग्रा में बिकास कच्छप, 60 किग्रा में तुषार तुकाराम पाटिल और 110 किग्रा में रौनक ने कांस्य पदक जीतकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
T20I World Cup से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया, बड़बोले मिचेल मार्श और पैट कमिंस हुए ट्रोल