शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Fall in the prices of gold and silver
Written By
Last Updated : बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (19:46 IST)

सोने के भाव 302 रुपए टूटे, चांदी के भावों में भी रही 81 रुपए की गिरावट

सोने के भाव 302 रुपए टूटे, चांदी के भावों में भी रही 81 रुपए की गिरावट - Fall in the prices of gold and silver
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मंगलवार रात की गिरावट तथा रुपए के मूल्य में सुधार रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 302 रुपए की गिरावट के साथ 46,848 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

 
चांदी की कीमत भी 81 रुपए टूटकर 61,031 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 61,112 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे की तेजी के साथ 74.91 (अस्थायी) प्रति डॉलर हो गया।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली बढ़त के साथ 1,778 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 22.74 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स (जिंस बाजार) में मंगलवार रात की गिरावट तथा रुपए के मूल्य में सुधार के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 302 रुपए की गिरावट आई।
ये भी पढ़ें
क्या UPA में 'खेला' करेंगी ममता बनर्जी? कांग्रेस के हाथ से जाएगी संप्रग की कमान