Daily Horoscope
✕

सोने में 150 रुपए की गिरावट, चांदी भी 300 रुपए टूटी

Updated: बुधवार, 8 मई 2024 (19:05 IST)
Fall in gold and silver prices : वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए की हानि के साथ 72300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमत भी 300 रुपए की गिरावट के साथ 84700 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 300 रुपए की गिरावट के साथ 84,700 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 85,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
ALSO READ: 20 फीसदी महंगा हुआ सोना, 2024 के पहले 3 माह में क्यों बढ़ी मांग?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोना (24 कैरेट) 72,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 150 रुपए कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,310 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से नौ डॉलर की गिरावट है।
ALSO READ: Gold : 666 करोड़ रुपए का 810 किलो सोना नदी में डूबा, फिर क्या हुआ, पढ़िए पूरी कहानी
गांधी ने कहा कि डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमत में गिरावट आई। चांदी भी गिरावट के साथ 27.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 27.25 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Mann Ki Baat के 12 साल, PM मोदी ने बताया कार्यक्रम को तीर्थयात्रा जैसा अनुभव, जनता को लेकर क्या बोले

CM योगी का बड़ा बयान: भारत ने वैश्विक मंच पर आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा, राष्ट्रहित को बताया सर्वोपरि

योगी सरकार का बड़ा शैक्षिक कदम, कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी के लिए बनेगी खास रणनीति

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गांधीनगर में निकली भव्य बाइक रैली, CM भूपेंद्र पटेल ने दिखाई हरी झंडी

अगला लेख