Daily Horoscope
✕

सोना पहली बार इतना महंगा, चांदी भी 200 रुपए उछली

Updated: गुरुवार, 29 अगस्त 2019 (16:27 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में जारी उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में रुपए के कमजोर पड़ने के दबाव में गुरुवार को सोना दिल्ली सर्राफा बाजार में 250 रुपए चमककर पहली बार 40 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 200 रुपए उछलकर 49050 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में उतार चढ़ाव का रुख बना हुआ है। सोना हाजिर गुरुवार को 0.06 प्रतिशत उतरकर 1537.85 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
ALSO READ: बजट इफेक्ट, सोना इससे पहले कभी नहीं हुआ इतना महंगा
दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 0.07 प्रतिशत गिरकर 1537.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चांदी हाजिर 0.87 प्रति बढ़कर 18.49 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
ALSO READ: ऐसे मिलेगा सस्ता सोना, जानिए मोदी सरकार की 'सस्ता सोना' बेचने की स्कीम की 5 खास बातें...
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में जारी उतार-चढ़ाव के साथ ही अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव को देखते हुये निवेशकों के पीली धातु की ओर रुख करने से इसमें उतार चढ़ाव देखा जा रहा है।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

अगला लेख