kundali milan
✕

कश्मीरी लड़कियों से शादी रचाना महंगा पड़ा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Updated: गुरुवार, 29 अगस्त 2019 (16:28 IST)
बिहार निवासी दो भाइयों को कश्मीरी लड़कियों से निकाह रचाना काफी महंगा पड़ा और ये दोनों भाई अब कश्मीर पुलिस की गिरफ्त में हैं तथा इन्हें जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। यह मामला बिहार के सुपौल जिले से जुड़ा है, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से कश्मीर पुलिस ने 2 लड़कियों को बरामद किया है और ये दोनों सगी बहनें हैं।
 
ये दोनों बहनें प्यार के चक्कर में अपने-अपने पति के साथ सुपौल पहुंची थीं। कोर्ट द्वारा इन दोनों बहनों का बयान भी दर्ज कराया गया है। मामला यह था कि इन युवतियों के पिता ने इन दोनों भाइयों के खिलाफ कश्‍मीर पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी थी।
 
दूसरी ओर बरामद की गईं दोनों लड़कियों ने सुपौल में ही अपने पतियों के साथ रहने की रजामंदी जाहिर की है। इन लड़कियों को तबरेज और परवेज से कश्मीर में ही प्यार हुआ था। ये दोनों सगे भाई हैं तथा वे कश्मीर में रहकर ही राज मिस्त्री का काम करते थे।

(सांकेतिक चित्र)

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Top News 27 November: मोदी सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, 13 राज्यों में कोहरे का अलर्ट

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

अगला लेख