Daily Horoscope
✕

सोना 40 हजार की ओर लपका, चांदी 1350 रुपए उछली

Updated: सोमवार, 26 अगस्त 2019 (16:32 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछले सप्ताहांत से कीमती धातुओं में जारी तेजी और घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा के 71 रुपए प्रति डॉलर से भी नीचे उतरने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को दोनों कीमती धातुओं में भारी उछाल दर्ज की गई। सोना 675 रुपए की छलांग लगाकर 40 हजार की ओर लपकते हुए 39670 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया। चांदी 1350 रुपए चमककर 46450 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

वैश्विक बाजार में गत शुक्रवार को कीमती धातुओं में जबदरस्त तेजी आई थी। चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर 75 अरब डॉलर का टैरिफ बढ़ा दिया था, जिस पर अमेरिका ने भी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके मद्देनजर व्यापार तनाव बढ़ने की आशंका से निवेशकों में पीली धातु में सुरक्षित निवेश की होड़ लगने से यह तेजी आई है।

घरेलू स्तर पर जन्माष्टमी के अवसर पर अवकाश के कारण शनिवार को बाजार बंद था, लेकिन आज बाजार खुलते ही सोना 39 हजार के स्तर को पार कर 40 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम की ओर लपक गया। सोना पहली बार देश में 39 हजार रुपए के पार पहुंचा है।

लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.23 प्रतिशत बढ़कर 1529.55 डॉलर प्रति औंस बोला गया। हालांकि दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 0.15 प्रतिशत गिरकर 1524.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चांदी 0.97 प्रतिशत चमककर 17.56 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख