Hanuman Chalisa
✕

हितों का टकराव आरोपों के मामले में राहुल द्रविड़ की मुंबई में पेशी

Updated: सोमवार, 26 अगस्त 2019 (16:05 IST)
नई दिल्ली। बीसीसीआई के आचरण अधिकारी डीके जैन ने दिग्गज क्रिकेटर और एनसीए प्रमुख राहुल द्रविड़ को उनके खिलाफ लगाए गए हितों के टकराव के आरोपों के संदर्भ में 26 सितंबर को मुंबई में पेश होने के लिए कहा है। 
 
इस महीने के शुरू में उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायधीश जैन ने मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता की शिकायत मिलने पर द्रविड़ को लिखित में जवाब देने के लिए कहा था। 
 
गुप्ता की शिकायत के अनुसार द्रविड़ कथित तौर पर हितों के टकराव के दायरे में आते हैं क्योंकि वह एनसीए निदेशक होने के साथ इंडिया सीमेंट ग्रुप के उपाध्यक्ष भी हैं जो कि आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स की मालिक है। 
 
बीसीसीआई संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक समय पर दो पदों पर नहीं रह सकता है। जैन ने पुष्टि की कि द्रविड़ को 26 सितंबर को होने वाली सुनवाई में अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। बीसीसीआई कर्मचारी मयंक पारिख भी हितों के टकराव के मामले का सामना कर रहे हैं और वह भी उसी दिन अपना पक्ष रखेंगे। 
 
द्रविड़ ने पता चला है कि अपने जवाब में खुद का बचाव किया है और कहा कि वह अपने नियोक्ता इंडिया सीमेंट से बिना वेतन के अवकाश पर हैं और उनका आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स से कोई लेना देना नहीं है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख