Hanuman Chalisa

एयरटेल अगले मार्च से देशभर में 3जी नेटवर्क बंद करेगी, अब पूरा ध्यान 4‍जी पर

शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (22:56 IST)
नई दिल्ली। प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अगले साल मार्च तक पूरी तरह अपने 3जी नेटवर्क बंद कर सकती है। उसने कहा कि इसकी शुरुआत कोलकाता सेवा क्षेत्र से पहले ही हो चुकी है।
 
कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वह प्रति उपभोक्ता के हिसाब से औसत आय पर ध्यान रख रही है लेकिन साथ ही इस बात पर बल दिया कि उद्योग को व्यावहारिक बनाए रखने के लिए लंबी अवधि में शुल्क बढ़ाए जाने की जरूरत है।
 
भारती एयरटेल के सीईओ (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल ने कहा है कि हाल में समाप्त जून तिमाही में कोलकाता में 3जी नेटवर्क को बंद करने का काम पहले ही शुरू हो चुका है। सितंबर तक 6-7 अन्य क्षेत्रों में इसे किया जाएगा एवं दिसंबर से मार्च के बीच पूरे 3जी नेटवर्क को बंद कर दिया जाएगा।
 
विट्टल ने कहा कि हां, जब कोई 2जी से 4जी में जाता है तो हमें उसे उन्नतीकरण के तौर पर देखते हैं। जहां तक स्पेक्ट्रम का सवाल है, संभवत: अप्रैल 2020 तक हमारे पास केवल 2जी होगा या 4जी इसलिए हमारा पूरा स्पेक्ट्रम 4जी पर आ जाएगा। स्पेक्ट्रम का छोटा सा हिस्सा 2जी के लिए होगा। इसके अलावा सबकुछ 4जी पर होगा। 
 
कंपनी ने साथ ही कहा कि वह फाइबर अवसंरचना की बिक्री के जरिए धन जुटाने की संभावनाओं का लगातार मूल्यांकन कर रही है। (भाषा)

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

Top News 11 July: ट्रंप बोले- मेरी हत्या हुई तो ईरान पर बम गिरा देना, पीएम मोदी ने FTA को बताया मील का पत्थर

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

अगला लेख