Daily Horoscope
✕

बड़ी खबर, एक हजार अरब की कंपनी बनी एप्पल

Updated: गुरुवार, 2 अगस्त 2018 (22:07 IST)
आईफोन बनाने वाली मशहूर कंपनी एप्पल अब ट्रिलियन डॉलर (1,000 अरब) कंपनी बन गई है। दूसरे नंबर पर अमेजन है, जिसका मार्केट कैप 869 अरब डॉलर है।
 
एप्पल ने मंगलवार को अपने तिमाही नतीजों को जारी करते हुए कहा था कि वो सितंबर में आईफोन X से भी महंगा फोन लांच करेगी। नतीजे जारी करने के बाद कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी की ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली।
 
कंपनी का मुनाफा इसलिए बढ़ गया क्योंकि आईफोन के सभी पिछले मॉडल्स की कीमतों में 20 फीसदी की वृद्धि हो गई है। अप्रैल-जून की तिमाही में कंपनी के आईफोन की बिक्री 1 फीसदी बढ़ गई है, लेकिन आय में भी 17 फीसदी का इजाफा हो गया है।
 
हालांकि एक हजार अरब डॉलर की कंपनी बनने वाली दुनिया की पहली कंपनी नहीं है। इससे पहले 2007 में दिग्गज तेल कंपनी पेट्रो चाइना एक ट्रिलियन की कंपनी बनी थी। हालांकि बाद में इसके शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड इस कंपनी का मूल्य फिल्हाल 205 बिलियन डॉलर हैं। 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख