suvichar

एयर इंडिया को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने पर विचार

Updated: बुधवार, 13 जून 2018 (18:04 IST)
नई दिल्ली। 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के कर्ज में डूबी सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के रणनीतिक विनिवेश की प्रक्रिया विफल रहने के बाद अब सरकार इसे शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने पर विचार कर रही है।
 
 
एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया के जानकार एक सरकारी सूत्र ने बताया कि नए सिरे से विनिवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए विभिन्न मॉडलों पर विचार किया जा रहा है जिसमें एक इसे शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने का भी है।
 
उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने के लिए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के जरिए कुछ हिस्सेदारी बेची जा सकती है। इसके बाद शेयरों के दाम बढ़ने पर सरकार और हिस्सेदारी बेचकर घाटे में चल रही कंपनी को मुनाफे में ला सकती है। सूत्र का कहना है कि इससे नियंत्रण भी सरकार के पास रहेगा और एयरलाइंस मुनाफे में भी आ जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया में रणनीतिक विनिवेश के तहत सरकार ने इसकी 76 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा था। इसके लिए बोली प्रक्रिया के तहत 31 मार्च तक अभिरुचि पत्र मंगाए गए थे, लेकिन एक भी बोली प्रदाता के सामने नहीं आने के बाद विनिवेश प्रक्रिया विफल हो गई।
 
अब आगे क्या कदम उठाना है इसके बारे में फैसला कंपनी के विनिवेश के लिए बने मंत्रियों के समूह को करना है जिसके अध्यक्ष वित्तमंत्री हैं। सूत्र ने बताया कि अभी अन्य विकल्प भी खुले हुए हैं, लेकिन उनके साथ-साथ शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है। (वार्ता)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख